नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Anupamaa 21 Feb 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा में शनिवार को बापूजी और अनुपमा बैठकर यह बात कर रहे होंगे कि कैसे रवींद्र के बेटे और बहू को सबक सिखाया जाए। दोनों की बातें चल ही रही होंगी कि तभी एक छोटा बच्चा भागता हुआ आएगा और अनुपमा के सामने आकर गिर पड़ेगा। अनुपमा झट से उस बच्चे को उठाएगी और पूछेगी कि उसे चोट तो नहीं लगी। अनुपमा इस बच्चे से पूछेगी कि उसके माता-पिता कहां है। बच्चा दूर खड़े एक कपल की तरफ इशारा करेगा और अनुपमा उसे लेकर उसके माता-पिता के पास जाएगी। अनुपमा इस कपल को आवाज देगी और बताएगी कि उनके बच्चा गिर गया था।पाखी को धोखा दे रहा दिवाकर बच्चे की मां फौरन पलटेगी और अनुपमा के पास आकर उससे बात करेगी, लेकिन बावजूद इसके कि मामला बच्चे से जुड़ा था, उसका पिता मुड़कर भी नहीं देखेगा। अनुपमा को यह बात बहुत अज...