नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Anupamaa 2 February 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में सोमवार को रजनी देसाई मौका देखकर चॉल पहुंच जाएगी। यहां पर वो लोगों के सामने घड़ियाली आंसू बहाएगी और कहेगी कि भले ही अनुपमा कितनी भी बुरी थी, लेकिन थी तो मेरी दोस्त ही। कुछ देर रजनी की बातें सुनने के बाद चॉल वाले माहौल बनाना शुरू करेंगे और उससे कहेंगे कि जब अनुपमा मरी तो जोर-जोर से रजनी का नाम ले रही थी। यह सुनकर रजनी बुरी तरह डर जाएगी और उसका डर बढ़ाते हुए सरिता कहेगी कि इस तरह मरे हुए लोगों की आत्मा भटकती रहती है।डर के मारे रजनी की सिट्टी-पिट्टी गुम कोई कहेगा कि यहां बिल्डिंग बन भी गई तो उसमें कोई फ्लैट नहीं लेगा, क्योंकि भूतिया इमारत में क्यों कोई घर लेना चाहेगा। वहीं कोई कहेगा कि ऐसी जगह पर इमारत नहीं बनानी चाहिए जहां किसी की मौत हुई हो। इस तरह की बाते...