नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- अनुपमा सीरियल का आज का एपिसोड अनुपमा की उलझनों और शाह-कोठारी परिवार की बढ़ती मुश्किलों के नाम रहने वाला है। कुणाल सावी के कैफे में तो आ गया होगा, लेकिन वो दिग्विजय की कड़वी बातों से नाराज होगा। कुणाल साफ कह देगा कि वो खाना तभी चखेगा जब दिग्विजय उससे अपनी बदतमीजी के लिए माफी मांगेगा। काफी ना-नुकर के बाद अनुपमा और बंकू के दबाव में आकर दिग्विजय माफी मांग लेगा। कुणाल जब अनुपमा के हाथ का खाना चखेगा तो उसे यह इतना पसंद आएगा कि वो उसे मोटी सैलरी पर जॉब का ऑफर दे देगा। हालांकि अनुपमा इस ऑफर को ठुकरा देगी और सावी के कैफे को ही अपनी मंजिल बताएगी।लगातार बिगड़ती जा रही प्रेम की हालत इधर कोठारी हाउस में प्रेम की हालत देखकर हर कोई परेशान है। वह खुद को बेकार समझने लगा है और उसका कॉन्फिडेंस पूरी तरह टूट चुका है। वो राही से कहेगा क...