नई दिल्ली, मई 14 -- Anupamaa 14 May 2026 Written Update: टीवी सीरियल का गुरुवार का एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर जारी कर दिया गया है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि प्रेम जब गाड़ी से राही के साथ कहीं जा रहा होगा, तो वह पूरे वक्त कहीं ख्यालों में खोया होगा। राही उसे आवाज देगी, लेकिन वह नहीं सुनेगा। कुछ देर बाद राही को अहसास होगा कि प्रेम इस हद तक टूट चुका है कि अब वह अनुपमा को नीचा दिखाने के लिए नहीं बल्कि खुद को साबित करने के लिए यह लड़ाई लड़ना चाहता है। राही भी अपनी मां की बुराइयों और चुगलियों में लग जाएगी। उधर कोठारी मेंशन में कुछ अलग ही चल रहा होगा।गौतम और वसुंधरा के बीच पड़ेगी फूट वसुंधरा कोठारी को गौतम गांधी से बातचीत के दौरान पता चलेगा कि उनके जमाई जी ने ही अनुपमा के कैफे में गैस लीक करवाई थी। वसुंधरा तब गौतम को जमकर...