नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के आज मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत एक छोटे से मजाक के साथ होगी। अनुपमा और जया मिलकर दिग्विजय और बंकु के साथ हंसी मजाक करेंगे जिसके बाद माहौल काफी लाइट हो जाएगा। अनुपमा वापस सावी विला आ गई है यह सोचकर दिग्विजय खुश होगा और बंकु के चेहरे पर भी मुस्कान होगी। दिग्विजय अनुपमा का शुक्रिया अदा करेगा कि वह उसके बुलाने पर फौरन आ गई। दोनों मिलकर सावी के कैफे को दोबारा शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। अनुपमा दिग्विजय को मिठाई खिलाएगी और तब दिग्विजय को अहसास होगा कि अनुपमा वाकई वही 'जोशी बेन' है जिसकी सावी बहुत बड़ी फैन थी।मौके का फायदा उठाएगी वसुंधरा कोठारी दूसरी तरफ उधर कोठारी मेंशन में राही की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रेम के रेस्त्रां को लाइसेंस न मिल पान...