नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Anupamaa 12 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह निवास में राही वाले मुद्दे पर चर्चा चल रही होगी। अनुपमा इस बात से बहुत नाराज होगी कि राही ने इतनी आसानी से प्रेम को माफ कर दिया। बापूजी समझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह अपनी खुद की जिंदगी के तजुर्बों का उदाहरण देते हुए समझाएगी कि ऐसे में औरत को बाद में क्या कुछ सहना पड़ता है। दिग्विजय अनुपमा का साथ देगा और बाद में देर-रात उसका मूड अच्छा करने के लिए जलेबी रबड़ी लेकर आएगा। उधर कोठारी मेंशन में अपने परिवार की हालत देखकर वसुंधरा कोठारी बहुत नाराज होगी।अनुपमा को सहने होंगे तोषू-पाखी के तंज वसुंधरा प्रेम और राही के लिए आटे की लपसी बनाएगी। दोनों इस लपसी को खाने के बहाने एक दूसरे के करीब आएंगे। अगली सुबह अनुपमा के साथ-साथ राही और प...