नई दिल्ली, फरवरी 10 -- टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि जब ख्याति और अनु एक साथ बैठी लॉबी में स्वेटर बुन रही होंगी, तभी वहां अचानक पराग कोठारी आ जाएगा। पराग कोठारी अपनी समधन से कहेगा कि आपको बात-बात पर डरने और फिक्र करने की जरूरत नहीं है, आप यूं समझिए कि आप अपने ही घर में हैं। इस पर अनुपमा कहेगी कि आपको याद है कि जब आप बापूजी की देखभाल करने के लिए शाह निवास में थे तो आप कितने अनकम्फर्टेबल हुआ करते थे। पराग उस बात को याद करके मन ही मन मुस्कुराएगा।गौतम गांधी को पराग का अल्टीमेटम इसके कुछ ही देर बाद वहां पर अंश आएगा और पराग से कहेगा कि उसने हीरों के व्यापार को लेकर एक डील सेट की है और क्या उसमें क्लाइंट के साथ बात आगे बढ़ानी है? पराग इससे पहले कि कुछ कह सके, पीछे से गुजर रहा गौतम गांधी चिल्लाएगा कि कौन सा क्लाइंट और ...