नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- Anupamaa 10 December 2025 Full Episode: अनुपमा सीरियल में बुधवार को जब राही अपनी मां से मेडिकल चेकअप कराने को कहेगी तो वह इसे टाल देगी। इसी बीच एक आदमी आएगा और कहेगा कि वो अनुपमा को जानता है। वह कहेगा कि उसने फैशन शो देखा था और वह उन्हें काम का ऑफर देता है। अनुपमा बहुत फक्र से इस शख्स का परी और ईशानी से परिचय करवाती है और यह शख्स काम के लिए उसके दफ्तर में आकर मिलने को कहता है और जाने से पहले अनुपमा के साथ एक सेल्फी भी लेता है।अनुपमा और बाकी सभी को मिला काम एक दूसरा शख्स जो कि एक इवेंट कंपनी से है, वो इस चॉल ने आगे होने वाले कार्यक्रमों में अपना इंस्ट्रेस्ट दिखाता है और अनुपमा कहेगी कि कैसे पूरी टीम की कोशिशें कामयाब रही हैं। उधर जब शाह परिवार में सबको चॉल में हुए एक्सीडेंट की खबर मिलती है तो पाखी को फौरन ईशानी की ...