नई दिल्ली, मार्च 1 -- अनुपमा सीरियल के आज के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। किंजल, अनुपमा को फोन करके बताती है कि पाखी और दिवाकर कल ही शादी करने वाले हैं। अनुपमा तुरंत वापस आने का फैसला करती है लेकिन किंजल को हिदायत देती है कि वह पाखी को इस बारे में कुछ न बताए। वहीं अंश और प्रार्थना बच्चे को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के बारे में बातचीत करते हैं। दूसरी तरफ सगाई के मौके पर जब लीला और किंजल दिवाकर के माता-पिता के न आने पर सवाल उठाती हैं, तो वह बीमारी का बहाना बनाता है। पाखी इस बात पर अपनी दादी और भाभी पर ही भड़क जाती है और सगाई जल्दी पूरी करने की जिद करती है।अनुपमा खोलेगी दिवाकर की पोल जब सगाई की रस्म शुरू होती है, तो दिवाकर मन ही मन खुश होता है कि वह सस्ती अंगूठी पहनाकर पाखी को फंसा लेगा और उसकी जायदाद अपने नाम कर ल...