नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Anupamaa 8 July 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का बुधवार का एपिसोड बिलकुल भी मिस करने लायक नहीं है। एक तरफ अनुपमा की तकलीफ होगी और दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में होगा जोरदार धमाका। अनुपमा यह सोच-सोचकर कुढ़ रही होगी कि आखिर उसके प्रेम को क्या हो गया है, वहीं दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में अनिल प्रेम के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ देगा। वह कहेगा कि आज मोटा भाई यहां नहीं हैं, इसलिए बाप के हक से यह थप्पड़ मैं तुझे मार रहा हूं। तेरे नाम के आगे कोठारी लगता है प्रेम, और कोठारियों की एक इज्जत एक रुतबा होता है, तूने सब मिट्टी में मिला दिया।श्रुति के पेंच कसेगी वसुंधरा कोठारी अनिल कहेगा कि तूने वो कर दिया है जिसके बाद आज मोटी बा भी तेरे साथ नहीं हैं। वसुंधरा कोठारी भी प्रेम को खूब खरी खोटी सुनाएंगी। बीच में जब श्रुति दखल देने की...