नई दिल्ली, मई 19 -- Anupamaa 19 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड फुल ऑफ इमोशन्स रहने वाला है। अनुपमा की मौजूदगी में वसुंधरा कोठारी, प्रेम और राही मिलकर नए कैफे का फीता काटेंगे। प्रेम जब नए कैफे की ओपनिंग और इस जर्नी के लिए प्रेरणा का शुक्रिया अदा करेगा, तो श्रुति फौरन उसे नीचा दिखाएगी और उसका मजाक बनाएगी। श्रुति के साथ-साथ अनुपमा को भी जमकर बेइज्जत किया जाएगा। जब मीडिया राही से पूछेगी कि क्या उन्होंने यह कैफे अपनी मां के कैफे से मुकाबला करने के लिए खोला है? तो राही कहेगी कि मुकाबला बराबरी वालों से किया जाता है, अपने से नीचे वालों से नहीं।एक है प्रेरणा और अनुपमा का दर्द वसुंधरा भी अनुपमा और उसके कैफे को बहुत लो लेवल का कहेगी। अनुपमा इन सारी बातों को नजरअंदाज करते हुए जब राही और प्रेम को अपने हाथ के खाने और आशीर्व...