नई दिल्ली, मार्च 16 -- Anupama 16 March 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल में आज आप देखेंगे कि स्कूल में एक बच्ची की मां, जया पर हाथ उठाने का आरोप लगा देगी। वह प्रिंसिपल से सख्त एक्शन लेने की मांग करेगी। हालांकि अनुपमा सही वक्त पर वहां पहुंच जाएगी और सिचुएशन संभाल लेगी। बातचीत के दौरान जया बताएगी कि सलोनी उसे 'बिना बाप की' कहकर चिढ़ा रही थी। अनुपमा प्यार से जया को उसकी गलती का अहसास कराएगी और उससे माफी मंगवाएगी। सलोनी की मां और अनुपमा के बीच थोड़ी नोकझोंक होगी लेकिन आखिर में प्रिंसिपल की मदद से सलोनी भी माफी मांगेगी और दोनों बच्चियां फिर से दोस्त बन जाएंगी।वसुंधरा को नहीं भा रहीं राही-प्रेरणा की दोस्ती उधर कोठारी मेंशन में अलग ही कहानी चल रही होगी। प्रेरणा और राही के संबंध सुधरते नजर आएंगे। प्रेरणा राही को ढेर सारे गिफ्ट्स देगी। वसुंधरा य...