नई दिल्ली, मार्च 16 -- टीआरपी टॉपर डेली सोप 'अनुपमा' में आज दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में विद्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रुति उल्फत आज अनुपमा सीरियल का हिस्सा बनेंगी। अगर आप यह सोच रहे हैं कि वह शो में कोई अहम किरदार निभाती नजर आएंगी तो आप गलत हैं, दरअसल श्रुति सीरियल में अनुपमा की आवाज बनने वाली हैं। आज रात एक खास वॉइसओवर के जरिए शो का हिस्सा बनेंगी। मेकर्स ने खुद श्रुति को फोन करके यह मौका दिया था जिसे उन्होंने खुली बाहों से अपनाया।YRKKH की विद्या को मिला यह खास मौका राजन शाही ने खुद श्रुति को फोन करके अनुपमा के लिए एक कविता पढ़ने का मौका दिया। यह कविता शो के अलग-अलग किरदारों के दुख और संघर्ष पर आधारित एक मोंटाज के दौरान सुनाई देगी। श्रुति की आवाज में पिरोई गई यह कविता आज ...