नई दिल्ली, मार्च 6 -- अगर आपके फोन की बैटरी भी रोज तेजी से खत्म हो जाती है और आप बार-बार फोन चार्ज करके परेशान हो गए हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। Google ने उन Android ऐप्स के खिलाफ कदम उठाना शुरू कर दिया है जो फोन की बैटरी तेजी से खत्म कर देते हैं। टेक कंपनी ने बताया कि Google Play Store ने उन ऐप्स पर वॉर्निंग लेबल दिखाना शुरू कर दिया है जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर बैटरी लाइफ खर्च करते हैं। जिन ऐप्स पर असर पड़ा है, उन्हें प्ले स्टोर के सुझावों से बाहर रखा जाएगा। कंपनी ने बताया कि जिन ऐप्स पर असर पड़ा है, वे एंड्रॉयड के पार्शियल वेक लॉक मैकेनिज्म का गलत इस्तेमाल करते हैं और स्क्रीन बंद होने पर भी सीपीयू को बैकग्राउंड में चलाते रहते हैं। कई ऐप्स इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है। गूगल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.