अलीगढ़, सितम्बर 18 -- Aligarh News: दो बच्चों की मां बनने के बाद यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बनने वाली एएमयू की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी की पूर्व छात्रा बुशरा बानो इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह एक मोटिवेशनल स्पीच की शुरुआत और अंत में बोले गए तीन शब्द- अस्सलाम वालेकुम, इंशा अल्लाह और जजाकल्लाह हैं। इन्हीं शब्दों को लेकर पश्चिम बंगाल में बवाल मचा और महज दो दिन के भीतर 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का तबादला कर दिया गया। बानो पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें स्टेट आर्म्ड पुलिस में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। विवाद 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद शुरू हुआ। वीडियो में आईपीएस बुशरा बानो पुलिस वर्दी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (आरसीए...