अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता: सिविल लाइन क्षेत्र में एएमयू के पूर्व डीन प्रो. शब्बीर की पत्नी डॉ. नूर अफरोज का शव गुरुवार को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। हड्डियां नजर आ रही थीं। हालांकि कोई ऊपरी चोट का निशान नहीं मिला। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद डीएनए सुरक्षित कर लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले में पूर्व डीन के भतीजे ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिसके बाद शव को निकालने के आदेश हुए थे।2 महीने बाद शव से निकाला शव जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी की 18 अगस्त को मौत हो गई थी। उनके शव को एएमयू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। परिजनों के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार थीं। इसके बाद उनकी मौत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्य...