अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: अमरोहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पदाधिकारियों डीसीओ कार्यालय पर चल रहा धरना शुक्रवार को लगातार 79वें दिन भी जारी रहा। यहां किसानों के बीच पहुंचे गन्ना समिति सचिव जितेंद्र कुमार, एससीडीआई राजेश कुमार व चीनी मिल हसनपुर के प्रतिनिधि ने किसानो से वार्ता की। किसानों ने उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार विलंब गन्ना मूल्य भुगतान पर देय ब्याज विवरण उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर मौजूद आधिकारियों ने शासनादेश आने के बाद ही विवरण देने की बात कही। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने जब पूछा कि उच्च न्यायालय का आदेश बड़ा है या शासनादेश तब अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। जिलाध्यक्ष खचेडू सिंह यादव ने धरना लगातार जारी रखने की चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसान को हिसाब नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। सर्व सम्मत...