Amroha News: 78 वर्षीय वृद्धा को हुआ डेंगू
अमरोहा, नवम्बर 20 -- Amroha News: जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच 78 वर्षीय वृद्धा की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। गजरौला क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी वृद्धा को बीते कई दिन से आ रहे बुखार के बीच परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद वृद्धा का अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर ने बताया कि मरीज से संबंधित इलाके में विभागीय टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए फॉगिंग कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.