अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: जिले के 753 गांवों में अभियान के तहत गन्ना सट्टा प्रदर्शन हो चुका है। अभी 237 गांवों का सट्टा प्रदर्शन बाकी है। सट्टा प्रदर्शन के दौरान आई कमियों को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण किया। सट्टा प्रदर्शन पूरे अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद सितंबर में गन्ना समितियों पर गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले आयोजित होंगे। शासन के निर्देश पर 20 जुलाई से जिले के गांव-गांव में गन्ना समितियों और चीनी मिलों के माध्यम से सट्टा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले के 990 गांवों में गन्ना सट्टा प्रदर्शन किया जाएगा। अभी तक जिले के 753 गांवों में सट्टे का प्रदर्शन किया गया है। जबकि 237 गांवों में गन्ना सट्टा प्रदर्शन का कार्य बाकी रहा है। जिससे 30 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सट्टा प्रदर्शन के दौरान भूमि, मोबाइल नंबर बदल...