अमरोहा, अगस्त 19 -- Amroha News: जोया। तीन साल की मासूम अमायरा को गायब हुए 72 घंटे बीत गए हैं लेकिन पुलिस और परिजनों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वक्त गुजरने के साथ परिजनों की उम्मीद टूटने लगी है और अब किसी अनहोनी की आशंका उन्हें परेशान करने लगा जा है। मासूम की तलाश में जुटे परिजन मंगलवार देर रात तक गांव और आसपास इलाके की खाक छानते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी रजा की तीन वर्षीय बेटी अमायरा सोमवार सुबह हमउम्र चचेरे भाइयों के साथ घर के पास खेल रही थी। यह भी पढ़ें- तीन वर्षीय बच्ची लापता, अपहरण की रिपोर्ट के बाद तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के खेतों, रास्तों ...