अमरोहा, जुलाई 24 -- Amroha News: कस्बे में लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। यूपी ग्रामीण बैंक से समरपाल हलवाई तक करीब 500 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि इस मार्ग का कुछ हिस्सा पहले अलग-अलग समय में बनवाया गया था लेकिन अब पूरी सड़क का निर्माण एक साथ कराया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता बेहतर रहेगी और सड़क अधिक टिकाऊ बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों और कस्बों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा कस्बे में आगे भी जनहित के विकास कार्य जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव, कीचड़ और गड्ढों ...