Amroha News: 40 मिनट में मिलीं दो गुमशुदा नाबालिग बच्चियां, परिजनों को सौंपा
अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो गुमशुदा बच्चियों को 40 मिनट में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत गुरुवार को जैसे ही बच्चियों के गुम होने की सूचना मिली शहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। लगातार प्रयासों के नतीजे में दोनों बच्चियों को महज 40 मिनट के भीतर सुरक्षित ढूंढ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। एसपी ने कहा कि गुमशुदा बच्चों की जल्द बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.