Amroha News: 38 लाख रुपये के 192 मोबाइल फोन बरामद
अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरोहा पुलिस ने खोए और गुम हुए 192 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपये आंकी जा रही है। बुधवार को एसपी लखन सिंह यादव ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा।
साइबर सेल की तकनीकी दक्षता बुधवार सुबह पुलिस कार्यालय सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी ने बताया कि जिले की साइबर सेल टीम तथा थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए इन मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के प्रयासों का हिस्सा है। वहीं, अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने अमरोहा पुलिस और साइबर सेल टीम की कार्यशैली की सराहना कर कहा कि पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.