अमरोहा, जुलाई 25 -- Amroha News: सावन माह शुरू होने में सिर्फ चार दिन शेष हैं। सावन कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी। इस बार सावन माह में चार सोमवार रहेंगे, पूरे 30 दिन का सावन माह होगा। शिवालयों की साफ-सफाई से लेकर भव्य सजावट की जा रही है। वासुदेव तीर्थ स्थल पर बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वहीं, शहर के बाबा गंगानाथ मंदिर में सावन माह शुरू होते ही पूरे माह शाम में महाआरती का आयोजन होगा। स्थानीय ज्योतिषाचार्य आशुतोष त्रिवेदी के मुताबिक सावन माह में प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- Amroha News: कांवड़ यात्रा पर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन इसके साथ ही शिवलिंग की पूजा का भी विशेष महत्व है। यह ...