Amroha News: 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा, चार सुपर जोन में बांटा जिला
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: 30 जुलाई से 24 अगस्त तक चलने वाली सावन कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। लाखों शिवभक्तों के जिले से गुजरने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार कर लिया है। पूरी कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी, जबकि 900 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए पूरे जिले को 4 सुपर जोन, 12 सेक्टर और 71 सब-सेक्टर में बांटा गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इन क्षेत्रों में तैनात कर रूट डायवर्जन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विभाजन किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.