Amroha News: 220 वाहनों के काटे चालान, ओवरस्पीडिंग के 107 मामले पकड़े
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अमरोहा यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 220 ई-चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक 107 मामले ओवरस्पीडिंग के सामने आए। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 56, नो पार्किंग में 19 व तीन सवारी बैठाने पर 12 चालान किए गए। वहीं बिना सीट बेल्ट के दो, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने पर एक, फिटनेस संबंधी उल्लंघन पर एक और नंबर प्लेट संबंधी अनियमितता पर तीन चालान किए गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: एनसीसी कैडेट्स ने संभाला यातायात व्यवस्था सुधार को मोर्चा बिना बीमा वाहन चलाने पर भी दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.