अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: अमरोहा। जिले में निराश्रित विचरण करने वाले गोवंश की समस्या के समाधान के लिए डीएम डॉ.नितिन गौड़ के निर्देश पर दो से 17 जुलाई तक 15 दिवसीय विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सभी बीडीओ एवं ईओ को प्राथमिकता के आधार पर नर गोवंश (नंदी) को संरक्षित कर गोशालाओं तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।अभियान आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि प्रमुख मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश के कारण यातायात बाधित न हो तथा श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक विकास खंड में कैटल कैचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान म...