अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: बसपा शासन में 33 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुआ 16 किलोमीटर लंबा तटबंध, अब तक 70 प्रतिशत निर्माण ही पूरा मंडी धनौरा। गंगा खादर क्षेत्र को हर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए बसपा शासनकाल में स्वीकृत कराया गया तटबंध 12 वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अधूरा पड़ा है। 16 किलोमीटर लंबे तटबंध का अब तक करीब 70 प्रतिशत हिस्सा ही बन पाया है। निर्माण पूरा नहीं होने के कारण खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रत्येक वर्ष बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता है。

तटबंध निर्माण की मंजूरी जानकारी के अनुसार, वर्ष 2007 में तत्कालीन विधायक फरहत हसन उर्फ हाजी शब्बन ने गंगा खादर क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए बिजनौर के दरबड़ ठेठ से शेरपुर तक 16 किलोमीटर लंबे तटबंध को मंजूरी दिलाई थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 33 करोड़ रुपये ...