Amroha News: 12 वर्षीय बालक लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
अमरोहा, अगस्त 5 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी 12 वर्षीय बिजेन्द्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव पूरनपुर निवासी भगीरथ पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे उनका 12 वर्षीय बेटा बिजेन्द्र यह कहकर घर से निकला था कि वह अपनी मौसी के घर गांव चकसूरतपुर जा रहा है। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने मौसी से संपर्क किया। मौसी ने बताया कि वह स्वयं अमरोहा कोर्ट गई थीं और बिजेन्द्र उनके घर पहुंचा ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर पिता ने डिडौली कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.