Amroha News: 12 किसानों के नलकूपों से स्टार्टर- केबिल चोरी, तहरीर दी
अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: ढवारसी, संवाददाता। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव सकतपुर-करनपुर के 12 किसानों के खेतों पर लगे नलकूपों से अज्ञात चोरों ने स्टार्टर और केबिल चोरी कर लिए। घटना को लेकर आक्रोषित किसानों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों के लिए मुसीबत का सबब बने गैंग को पकड़ने की गुहार लगाई। थाने में तहरीर दी गई है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी किसान पिंटू सिंह, महाराज सिंह सैनी, बलेश सिंह सैनी, चरन सिंह सैनी, लालमन सैनी, गजराज सिंह राणा, अजय राणा, बोहरी राणा, मैदी राणा, रोहताश प्रजापति, कृष्णपाल और रघुवीर राणा आदि किसान मंगलवार सुबह अपने-अपने नलकूपों पर पहुंचे तो कोठरी के नाले टूटे देखकर दंग रह गए। कुछ की कोठरी में नकब भी लगा था। स्टार्टर व केबिल समेत नलकूप के अन्य सामान गायब थे। किसानों ने आसपास के इलाके में खोजबीन की, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.