Amroha News: 11 जुलाई को होने वाला युवा अधिवक्ता सम्मेलन सफल बनाने का किया आह्वान
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: अमरोहा। अधिवक्ता परिषद ब्रज अमरोहा इकाई की बैठक बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स पर संपन्न हुई। जिसमें 11 जुलाई को होने वाले युवा अधिवक्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन जेएस हिन्दू डिग्री कॉलेज के अभिनंदन सभागार में किया जाएगा। जिसमें सभी 26 जिलों से परिषद के सदस्य भाग लेंगे तथा प्रांतीय कार्यकारिणी भी भी उपस्थिति रहेगी। न्याय मम धर्म पर युवा अधिवक्ताओं के राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र, विषय पर युवा अधिवक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। महामंत्री राजपाल सिंह ने युवा अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान राकेश मिश्रा, बसंत सिंह सैनी, मनोज यादव, सतीश त्यागी, पुलकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.