Amroha News: 'दीन-दुखियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म'
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: नगर के मोहल्ला होली चौक स्थित आर्य समाज मंदिर सभागार में शुक्रवार को आर्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। सर्वसम्मति से नन्हे सिंह आर्य को प्रधान, अंकित गुप्ता को मंत्री व दिनेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नन्हे सिंह आर्य ने आर्य समाज के मूल मंत्र पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाने पर बल दिया। वेदों की ओर लौटने की बात कही। पाखंड व अंधविश्वास को प्रगति में बाधक बताया। स्त्री-पुरूष की समानता पर जोर दिया। कहा कि अकाल, बाढ़, महामारी की दशा में लोगों की सेवा करना सच्ची मानवता है। प्रतिदिन हवन-यज्ञ बहुत जरूरी है। हिन्दी व संस्कृत के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। अंकित गुप्ता ने कहा कि जैसा कर्म करोगे, वैसा फल मिलेगा। कर्म को प्रधान बताया। इस दौरान महिपाल सिंह गौतम, अंकित गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.