Amroha News: होटल में मारपीट का विरोध करने पर किया पथराव, जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी
अमरोहा, जुलाई 24 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर में एक होटल पर मारपीट और तोड़फोड़ का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिवाई निवासी विक्की पुत्र फारुख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 23 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह चौधरपुर स्थित मुन्नासिब के होटल पर खाना खाने गया था। वहां पहले से फहराज निवासी चौधरपुर व कुछ अन्य लोग होटल कर्मचारियों जुम्मा और रोशन के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर रहे थे। विक्की ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि फहराज और उसके साथियों ने विक्की पर पत्थर और सरियों से हमला कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.