Amroha News: हेल्थ कैंप में 40 मरीजों की जांच कर दवा दी
अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: अमरोहा। नगर के मोहल्ला मुल्लाना में हाजी चंदा मिया वेलफेयर सोसाइटी के संयोजन में बुधवार को सभासद फहीम शाहनवाज के आवास पर आयोजित मेडिकल कैंप का चेयरपर्सन शशि जैन ने उद्घाटन किया। इसमें सोसाइटी के सेक्रेट्री डॉ.सुहैल मिर्जा ने 40 से ज्यादा मरीजों की लिवर व अन्य बीमारियों की जांच कर मुफ्त दवा दी। उन्होंने लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक कर खानपान, रहन-सहन और दिनचर्या में सुधार लाने की सलाह दी। बताया कि आम लोगों की सहूलियत के लिए आगे भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते रहेंगे। इस दौरान शाबान, खुशहाल मिर्जा, मोहम्मद अनस, नदीम मिर्जा, अफ्फान, असद, अफजल, सिकंदर, हम्माद, अर्पित वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.