Amroha News: हापुड़ में सड़क हादसे में रजबपुर के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अमरोहा, अक्टूबर 3 -- Amroha News: हापुड़ क्षेत्र में काली नदी के पास ततारपुर ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में रजबपुर निवासी 38 वर्षीय बाइक सवार कुलविंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। रजबपुर क्षेत्र के गांव असावर निवासी अजब सिंह का बेटा कुलविंद्र ततारपुर ओवरब्रिज से गुजर रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रही कार में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलविंद्र गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी गढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.