Amroha News: हादसे में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
अमरोहा, सितम्बर 10 -- Amroha News: बीती 22 अगस्त को पिकअप की टक्कर से घायल हुए सड़क किनारे दो युवकों के मामले में थाना पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के सुरजन नगर निवासी कमलेश देवी का पुत्र नकुल अपने दोस्त बंटी के साथ 22 अगस्त को ब्रजघाट से घर लौट रहा था। तड़के करीब साढ़े पांच बजे दोनों गजरौला के पास शांति नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास बैठे थे। तभी ब्रजघाट की ओर से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर देख दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कमलेश देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.