अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: कस्बे के नागरपुर चौराहे से आगे हाईवे पर सोमवार तड़के करीब चार बजे अजगर निकल आने से हड़कंप मच गया। करीब आठ से दस फीट लंबे अजगर के हाईवे के बीचों-बीच पहुंचने से कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीर दूर खड़े होकर अजगर का वीडियो बनाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ढाबे के सामने अचानक अजगर सड़क पर आ गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: आबादी क्षेत्र में बंदर को अजगर ने दबोचा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर झिलमिल झील में छोड़ाघटना का विवरण रात के अंधेरे में वाहनों की तेज रोशनी के बीच अजगर धीरे-धीरे हाईवे पार करता दिखाई दिया। उसे देखकर बाइक और कार सवारों ने अपने वाहन रोक दिए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। अजगर काफी देर तक सड़क पर रहा, जिससे वाहन चालकों में दह...