अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: अमरोहा। इंस्टाग्राम पर लाइक व शेयरिंग के चक्कर में युवक अपनी जान भी जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे हैं। अब रजबपुर क्षेत्र की सीमा में हाइवे पर दौड़ती एक कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक चलती हुई कार की खिड़की से बाहर निकलकर कार की छत पर बैठता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 17 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक युवक पहले चलती कार की खिड़की खोलकर एक पैर खिड़की पर और दूसरा कार के अंदर रखकर बाहर निकालता है। इसके बाद वह अपना बैलेंस बनाते हुए खिड़की का सहारा लेकर कार की छत पर बैठ जाता है।

जांच की प्रक्रियाइस दौरान कार हाईवे पर लगातार दौड़ती रहत...