Amroha News: हाईवे के किनारे लोगों ने युवक को जमकर पीटा, हंगामा
अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: गजरौला में नेशनल हाईवे के किनारे शनिवार की रात कुछ लोगों ने युवक को जमकर पीटा। युवक हाईवे के किनारे एक घर में चल रहे गलत काम का विरोध कर रहा था। पुलिस घटना से अंजान है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के किनारे एक घर में गलत काम चल रहा है। लोगों का कहना है कि एक महिला वहां सेक्स रैकेट चलाती है। बीते दिनों सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। शनिवार की रात युवक घर के बाहर खड़ा हुआ तथा गलत काम का विरोध करने लगा। घर से कुछ लोग बाहर निकले तथा युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। औद्योगिक चौकी के इंचार्ज सुभाष कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। किसी तरह की सूचना भी पुलिस के पास नहीं है। तहरीर मिलेगी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.