Amroha News: हाईवे आउटलेट कर्मचारियों ने की रास्ता खुलवाने की मांग
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: गजरौला। सावन कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू किए गए रूट डायवर्जन व हाईवे के कई मार्ग बंद होने से नगर में हाईवे किनारे संचालित विभिन्न आउटलेट्स के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। ड्यूटी पर समय से पहुंचने व घर लौटने में दिक्कतों बनी है। इसको लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था को यथावत रख आउटलेट कर्मचारियों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया। इस दौरान विजय कुमार, आकाश कुमार, नितिन कुमार, अमित कुमार, सत्येंद्र सिंह, गौरव ढिल्लो, अंशु राजपूत, रामेश्वर सिंह, शिवराज सिंह, अजीत सिंह, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: डिवाइडर कट को किया बंद, कांवड़ियों का निकलना दूभर
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.