Amroha News: हाईटेंशन करंट से दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण फुंके
अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव ढ्यौटी बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव देहरी बुजुर्ग में शनिवार रात घरेलू बिजली लाइन में अचानक हाईटेंशन करंट उतरने से अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि तेज वोल्टेज के कारण कई घरों में लगे पंखे, कूलर, वाशिंग मशीन, सबमर्सिबल और अन्य विद्युत उपकरण जल गए। उपकरणों से चिंगारी निकलने पर लोगों ने तत्काल मुख्य स्विच बंद कर दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस दौरान ओमवीर सिंह की वाशिंग मशीन व कूलर, निगम सिंह का पंखा, भूपेंद्र सिंह का सबमर्सिबल, सोनू की कुट्टी काटने की मोटर, बलजीत सिंह का पंखा, सुशील का कूलर व अरविंद की वाशिंग मशीन समेत कई अन्य ग्रामीणों के बिजली उपकरण खराब हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए फुंके उपकरणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.