Amroha News: हाईकोर्ट के निर्देश पर बसों की चेकिंग, 1.65 लाख का चालान
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: अमरोहा। हाईकोर्ट के निर्देश पर रविवार रात जिले में यात्री सुरक्षा को लेकर स्लीपर और एसी बसों की विशेष चेकिंग की गई। जोया टोल प्लाजा पर चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.65 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन और सीओ ट्रैफिक अजय कुमार श्रोतिया के पर्यवेक्षण में चलाए गए 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने निजी और सरकारी एसी बसों के साथ स्लीपर बसों की जांच की। इस दौरान अग्निशामक यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा मानकों को परखा गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: विशेष चेकिंग अभियान में 24 वाहनों का हुआ चालान प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट की भी जांच की गई। अभियान में 10 वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.