Amroha News: हसनपुर में 150 बीघा सरकारी बंजर भूमि कब्जा मुक्त
अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर जुनूबी में राजस्व विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 बीघा सरकारी बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई नायब तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में की गई। बताया जा रहा है कि गांव की सरकारी बंजर भूमि पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। कब्जा धारकों ने उक्त भूमि पर गन्ने व लौकी की फसल उगा रखी थी। विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी कर कब्जा छोड़ने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद कब्जा धारकों ने भूमि खाली नहीं की। मामला एसडीएम हिमांशु उपाध्याय के संज्ञान में आया। एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी, ट्रैक्टर व कर्मचारियों की मदद से कब्जा हटवाया और भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.