Amroha News: हसनपुर में रोटरी क्लब ने विद्यालय परिसर में रोपे पौधे
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: रोटरी क्लब द्वारा रविवार को नगर के प्रयास वर्ल्ड स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष अशोक आर्य ने बताया कि पौधरोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना, प्रदूषण कम करना और प्रकृति में संतुलन बनाए रखना है। क्लब सचिव सत्येंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग है। धरती पर पेड़-पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य, जानवरों, अन्य जीवधारियों का अस्तित्व संभव नहीं है। इस दौरान सुनील अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अमित गर्ग, योगेश चौहान, अभिषेक अग्रवाल, अंकित गर्ग, मनोज अग्रवाल, अक्षय नागर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: शिक्षक दिवस पर श्रेष्ठ अध्यापकों को सम्मानित करने का लिया निर्णय प्रधानाचार्या डॉ.पारुल मलिक ने सभी का आभार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.