Amroha News: हसनपुर में मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में सोमवार देर शाम मामूली विवाद के बाद युवक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पुत्र चंद्र सिंह की सोमवार शाम पड़ोसी युवक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सुरेंद्र की गर्दन पर चाकू से प्रहार कर दिया। सुरेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने युवक पर हमला किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.