अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दीपपुर गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान शाहरुख (22 वर्ष) पुत्र अनीस अहमद निवासी मोहल्ला नाईपुरा, कस्बा गजरौला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शाहरुख बुधवार रात बाइक से नगर के मोहल्ला लाल बाग स्थित अपनी खाला के यहां आ रहा था। जैसे ही वह दीपपुर गेट के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि शाहरुख पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर का था। वह मुंबई में बेकरी में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। जवान बेटे क...