Amroha News: हसनपुर में चोरों ने दो गांव के तीन घरों से जेवरात व नगदी बटोरी, पुलिस ने किया मुआयना
अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: हसनपुर। चोरों ने शनिवार रात दो गांव के तीन घरों से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने मंगरौली निवासी अमित के घर से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र व 2000 रुपये आदि चोरी कर लिए। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। गांव निवासी धीरज के घर की दीवार में नकब लगाकर पीतल के बर्तन, नौ हजार रुपये चोरी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगरौला गांव निवासी राजवीर के यहां से 1500 रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इस दौरान आंगन में सो रहे परिवारों के लोगों को मामले की जानकारी नहीं हुई। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.