Amroha News: हसनपुर में आवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय मासूम को काटा, घायल
अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में शनिवार शाम आवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय मासूम को काट लिया। सीएचसी में उसे उपचार दिलाया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कादर खान की बेटी अक्सा (6) जो कक्षा एक की छात्रा है, घर के बाहर खेल रही थी तभी कुत्ते ने हमला कर दिया। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाकर बच्ची को बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची को कुत्ते ने काटा था। उसे एंटी रेबीज वैक्सीन दे दी गई है। बच्ची की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पूर्व भी आवारा कुत्ते ने 4 साल की बच्ची को काटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.