अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र की सड़कों खासकर अलीगढ़ मार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशु व नीलगाय हादसों का कारण बन रहे हैं। पशुओं से वाहन टकराने की वजह से कई लोग जान गंवा चुके हैं। आरोप है कि प्रशासन छुट्टा पशु पकड़कर गोशाला में संरक्षित करने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहा है। बताया जाता है कि अलीगढ़ मार्ग पर मंगरौला, हथियाखेड़ा, दढ़ियाल मोड़, दौरारा व रहरा के नजदीक रात में छुट्टा पशुओं के झुंड सड़क किनारे बैठे देखे जा सकते हैं। रहरा में वन्य क्षेत्र होने की वजह से कई बार नीलगाय भी सड़क पार करते समय वाहनों से टकराने के चलते हादसे का कारण बन जाती हैं। सांड व अन्य छुट्टा पशु रात में सड़कों पर बैठ जाते हैं या टहलते रहते हैं। कई बार पशु दौड़ते हुए सड़क पर आ जाते है। तेज गति वाहन कंट्रोल न होने की वजह से पशुओं से टकरा जाते हैं। स्था...