Amroha News: हसनपुर क्षेत्र में सात दिन के भीतर बुखार से चार मौत, दहशत
अमरोहा, अक्टूबर 2 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र में बुखार जान लेवा साबित हो रहा है। सात दिन के भीतर चार लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। बीते बुधवार को शहबजापुर ढोला निवासी समरीन की बुखार से मौत हुई थी। रविवार को बुखार से आदमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुबारिजपुर के मजरा जीपपुर खादर निवासी रोशन सिंह के 17 वर्षीय बेटे हिमांशु की मौत बुखार से हुई थी। शुक्रवार को आदमपुर के गांव सांथलपुर निवासी कलावती ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया था। ठीक सात दिन पूर्व सैदनगली निवासी कक्षा छह के छात्र ओवैस की बुखार के चलते मौत हुई थी। मौतों को लेकर क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.